गडकरी और हर्षवर्धन ने कवि मैथिलीशरण गुप्त को किया नमन

गडकरी और हर्षवर्धन ने कवि मैथिलीशरण गुप्त को किया नमन

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को पद्म भूषण से सम्मानित हिंदी के प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। श्री गडकरी ने आज ट्वीट किया, “पद्म भूषण से सम्मानित हिंदी के प्रसिद्ध राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी को स्मृति दिवस पर विनम्र अभिवादन।” डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता की कुछ पंक्तियां- “नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो, जग में रह कर कुछ नाम

कर” लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, “नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो, जग में रह कर कुछ नाम करो। पद्मभूषण से सम्मानित राष्ट्रकवि मैथिलीशरणगुप्त जी ने जनता के मन की बात, जनता की भाषा में कह कर समाज और देश को वैचारिक पृष्ठभूमि दी, जिसके आधार पर नया दर्शन विकसित हुआ। उनकी पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन।” कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म तीन अगस्त 1886 को हुआ था और उनका निधन 78 वर्ष की उम्र में 12 दिसंबर 1964 को हुआ था। श्री मैथिलीशरण गुप्त हिंदी के प्रसिद्ध कवियों में से एक हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

एस-400 भारत का नया रक्षा कवच -रंजना मिश्रा-

Related Articles

Back to top button