खेत में लगे विद्युत तारों की चपेट में आकर वृद्धा की मौत..

खेत में लगे विद्युत तारों की चपेट में आकर वृद्धा की मौत..

फ़िरोज़ाबाद। जिले के थाना मटसैना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह खेत पर जा रही थी तभी एक खेत में विद्युत तारों की बाढ़ में आ रहे करंट से हादसा हुआ। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। हरदासपुर निवासी गिरीश देवी 55 वर्ष शुक्रवार को खेत पर जा रही थी। रास्ते मे गांव के ही एक खेत स्वामी ने आवारा पशुओं को न घुसने देने के लिए अपने खेत के चारों तरफ तार की बाढ़ लगा रखी है। लोगों का कहना है खेत स्वामी ने तारों में करंट लगा दिया है। वहां से निकलते समय गिरीश देवी तारों से छू गई। जिससे तीव्र करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां से निकालने वालों ने वृद्ध महिला को पड़े देखा तो हैरत में पड़ गए। देखते ही देखते वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उनके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पारिवारिक लोगों ने बताया वह लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवारीजनों तथा वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button