क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में तैयारियां शुरू
क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में तैयारियां शुरू

नोएडा, 22 दिसंबर। क्रिसमस को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरजाघर रंग बिरंगे रोशनियों से सजने लगे हैं। चर्च के पास्टर के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोग कैरोल (गीत) गाने की तैयारियां भी कर रहे हैं। इस बार क्रिसमस पर चर्चों में विशेष प्राथनाएं भी आयोजित की जाएंगी।
प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस को लेकर शहर स्थित चर्चों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। चर्चों में प्रभु ईशा के जीवन पर आधार पर झांकियां लगाई जा रही हैं। परिसर में क्रिसमस ट्री लगाए लगाए गए हैं।
सेक्टर-20 स्थित ग्लोबल कॉर्नरस्टोन रिवाइवल सेंटर, सेक्टर 34 स्थित सेंट मैरी चर्च और सेक्टर-50 स्थित चर्च के पास्टर के नेतृत्व में
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
किसान के प्लाट से सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार
सोसाइटियों में लोगों के घरों में जाकर कैरोल गीत गाते हैं। इस दौरान प्रभु यीशु के प्रेम और शांति के संदेशों को एक-दूसरे तक पहुंचाते हैं।
सेक्टर-34 के पास्टर जोसेफ डावरे ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। 24 दिसंबर को शाम को विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा।
बाजारों व मॉल सजकर तैयार शहर के प्रमुख बाजार सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, इंदिरामार्केट, हरौला, भंगेल व सेक्टर-38 जीआईपी मॉल, सेक्टर-18 जीआईपी मॉल, वेव मॉल क्रिसमस को लेकर सज गए हैं। मॉल में बेल्स, क्रिसमस ट्री और स्टार्स से सजने लगे हैं। बाजारों में क्रिसमस ट्री और सांता के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में बच्चों के गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक