केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की यात्रा के अहम पड़ाव को बताती किताब का सह-लेखन किया

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की यात्रा के अहम पड़ाव को बताती किताब का सह-लेखन किया

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसंघ के दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदय पर प्रकाश डालती और उसके इतिहास में अहम मानी जाने वाली घटनाओं को दर्ज करती एक किताब लिखी है।

सूत्रों ने बताया कि यादव, अर्थशास्त्री इला पटनायक के साथ इस किताब के सह-लेखक हैं। यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भारतीय जनता पार्टी को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि ‘‘द राइज ऑफ द बीजेपी’’ नामक किताब के जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यह ई-कॉमर्स मंचों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

घूसखोरी के मामले में पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘बहुत से लोग भाजपा को 1980 से ही जानते हैं। कई अन्य 2014 से। यादव ने यह पुस्तक पाठकों को भाजपा की 1950 से 2019 तक की अनूठी यात्रा – जनसंघ से पार्टी के वर्तमान स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए लिखी है।’’

भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। सूत्रों ने कहा कि जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को कैसे अपनाया और यह राष्ट्रवाद कैसे इसके शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है, इस बारे में पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गयी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

सिलेंडर फटने के बाद आग लगी, चार लोग घायल

Related Articles

Back to top button