कार्रवाई : शस्त्र कानून के तहत एक महीने में 70 गिरफ्तार

कार्रवाई : शस्त्र कानून के तहत एक महीने में 70 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के उत्तर, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिले में नवंबर महीने में शस्त्र कानून के तहत 70 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान आबकारी अधिनियम में 69, जबकि एनडीपीएस कानून के तहत 14 लोगों को गिरफ्तारी हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर जिला पुलिस ने नवंबर में शस्त्र कानून के तहत 10 मामले दर्ज किए, जिनमें 21 को गिरफ्तार किया। इनसे छह पिस्तौल और 12 कारतूस जब्त किए गए। वहीं, उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज कर

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पिता की हत्या करने के बाद मां की हत्या की कोशिश करने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

13 लोगों को गिरफ्तार किया। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने इस कानून के तहत 34 मामले दर्ज कर 37 लोगों की गिरफ्तारी की, जिनके पास से 11 पिस्तौल और 32 कारतूस जब्त किए गए हैं।

आबकारी कानून के तहत नवंबर में उत्तर जिले में 16, उत्तर-पश्चिम जिले में 44 और उत्तर-पूर्वी जिले में नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पूर्वी जिले में जुआ अधिनियम में दो मामले दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के जिले अलग-अलग हैं। दिल्ली सरकार के जिले 11 हैं, जबकि पुलिस के 15 जिले हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

प्रेमी से शादी के लिए युवती ने रची गैंगरेप की ऐसी कहानी

Related Articles

Back to top button