कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

कांग्रेस ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

नोएडा, 23 नवंबर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निठारी गांव से महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस कमेटी नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। सत्ता में आने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वादा किया था कि वह सौ दिन में महंगाई कम कर देंगे लेकिन हुआ इसका उल्टा ही। वर्तमान में महंगाई अपने चरम पर है। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अपने वायदों को भूल चुकी है। इस दौरान कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से आईफोन लूटा

Related Articles

Back to top button