कच्चे मकान की छत ढहने से एक भैंस की मौत- परिवार बाल-बाल बचा|

सहसवान| तहसील क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश्य में तड़के सुबह अचानक एक कच्चे मकान की छत ढहने से एक भैंस की मलबे में दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर भैंस को निकालने का प्रयास किया परंतु जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी| घटना की सूचना दी गई हैl
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बेमौसम बीते 24 घंटों से हो रही घनघोर वर्षा के चलते ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश्य धुरी शर्मा पुत्र रामभरोसे का कच्चा मकान था मकान के नीचे उनकी भैंस बंधी हुई थी| जहां घनघोर वर्षा के चलते तड़के सुबह 6 बजे के लगभग अचानक मकान की छत पर ढह गई| जिसके मलबे में दबकर भैंस की दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबी हुई भैंस को मलबा हटाकर निकालने का प्रयास किया| परंतु जब तक भैंस की गंभीर चोटें लगने से मृत्यु हो चुकी थी| घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई हैl

रिपोर्ट- एस.पी.सैनी सहसवान (बदायूं)

Related Articles

Back to top button