अरुण जेटली की जयंती पर नायडु, बिरला ने दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली की जयंती पर नायडु, बिरला ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केद्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री नायडू ने ट्वीट किया, “मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली को आज उनकी जयंती पर नमन। वह एक महान बुद्धिजीवी, एक बेहतरीन सांसद, सक्षम प्रशासक, कानूनी जानकार और प्रतिभाशाली वक्ता थे।” उन्होंने कहा कि देश के लिए श्री जेटली की निस्वार्थ सेवा भाव को हमेशा याद किया जायेगा। श्री जेटली को याद करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ट्वीट किया, “उनके द्वारा प्रशासनिक, कानून और वित्त के क्षेत्र में लाये गए सुधारों ने देश को एक नई दिशा दिखाई। उनकी प्रगतिशील विचारधारा हमेशा देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “अरुण जी ने अपने

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

नक्सल प्रभावित जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर दो कर्मचारी घायल

बौद्धिक कौशल और कानून एवं वित्त जैसे क्षेत्रों में अनुभव के साथ देश की विकास यात्रा में अतुलनीय योगदान दिया।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर श्री जेटली को श्रद्धांजलि देते हुये कहा, “अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर नमन। वह एक अनुभवी वकील, कुशल प्रशासक और एक साफ बोलने वाले सांसद थे। उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी के लिए काम किया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।” भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया, “अरुण जी ने सरकार और पार्टी की विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उनका जीवन करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान

Related Articles

Back to top button